Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम में दिनदहाड़े चली गोली, पॉश कॉलोनी में मच गई अफरा-तफरी, टीआई सहित 3 निलंबित

खबरगुरु (रतलाम) 21 जनवरी। शहर के भाटों का वास इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। शहर में फायरिंग की घटना आम बात होती जा रही है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही लोकेंद्र टॉकीज़ के सामने फायरिंग की घटना हुई थी। शहर के पॉश इलाके भाटो का वास इलाके में हुई गोलीकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

भाटों का वास स्थित बालाजी नमकीन नामक दुकान पर हमलावर ने 3- 4 फायर किए।  मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसपी ने माणकचौक थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया सहित बीट प्रभारी एसआई निशा चौबे और एएसआई दिनेश कुमार मावी को तत्काल निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया की आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढे चार बजे भाटों का वास स्थित बालाजी नमकीन नामक दुकान पर हमलावर ने गोली चलाई। भाटों का वास शहर का प्रमुख रिहायशी इलाका है। आरोपियों ने फरियादी सोहन को 3 दिन पूर्व भी सट्टा संचालित करने के एवज में हफ्ता की मांग कर कर धमकाया था। फायरिंग की घटना को अंजाम देने वालो में अकबर घोसी और चिंटू का होना बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर भाग चुके थे।  पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक के बाद एक अपराधियों द्वारा आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लोकेंद्र टॉकीज़ पर कुछ दिनों पूर्व बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग की घटना को अभी लोग भूले नहीं थे कि आज बदमाशों ने भाटो का वास पर फायरिंग की घटना को अंजाम दे दिया गया। लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!