Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: गोलीकांड के बाद पुलिस का रिएक्शन, एक्शन मोड में सिंघम, गुंडों और सटोरियों के घर चलाएं बुलडोजर, देखिए वीडियो

खबरगुरु (रतलाम) 21 जनवरी। शहर के पॉश इलाकों में गोली चला कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के घरो को एसपी गौरव तिवारी ने जेसीबी से जमींदोज करवा दिया। मुख्य आरोपी अकबर घोसी, सट्टा किंग राकेश खंन्नीवाल, नासिर, और बालाजी नमकीन के सोहन लाल राठौड़ के घर जेसीबी से कार्रवाई की। सट्टा कारोबार से जुडे होने के कारण फरियादी सोहनलाल और खन्निवाल के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
बताया जा रहा है सट्टे के खेल में हफ्ता वसूली के लिए शुक्रवार शाम गोली चली थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। कलेक्टर के आदेश के बाद अपराधियो के मकान और दुकान को जेसीबी से नेस्तनाबूद कर दिया। सट्टा चलाने वालों के मकान तोड़े। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।


जिले में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले बदमाश पर शुक्रवार रात को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। मुख्य आरोपी अकबर घोसी के मकान को जेसीबी से जमीदोज कर दिया। भाटो का वास स्थित बालाजी नमकीन के सोहनलाल राठौर और सट्टा किंग राकेश खंन्नीवाल के मकान को जेसीबी के पंजों से तोड़ दिया गया। इसके बाद बल ने जेसीबी से एजाज कुरेशी के मकान को तहस नहस किया। रात 11 बजे तक एजाज कुरेशी के मकान को तोड़ने की कार्रवाई चली। इस दौरान तहसीलदार गोपाल सोनी और नगर निगम अमला मौजूद रहा।
शुक्रवार शाम को भाटो के वास में बदमाशों द्वारा चलाई गई गोलियों के बाद एसपी गौरव तिवारी अपने सिंघम अंदाज में नजर आए। गोलीकांड के 5 घंटों के भीतर गोली चलाने वाले अपराधियों के घर जेसीबी से तोड़ दिए और सट्टा चलाने वालों के अतिक्रमण जमींदोज किए। कार्रवाई के दौरान नगर निगम अमला, एमपीईबी कर्मचारी और भारी पुलिस बल तैनात रहा। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

सोहनलाल के घर का लाइट कनेक्शन काट दिया गया
जेसीबी से तोड़े गए घर

एसपी गौरव तिवारी पुलिस बल के साथ में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर इंदरजीत बाकरवाल, सीएसपी हेमंत चौहान सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। एसपी गौरव तिवारी गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त दिखे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!