Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम कांग्रेस में इस्तीफों का दौर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को जानकारी ही नही

सभा के दौरान स्टेज पर चढ़ने के लिए हुई धक्कामुक्की

खबरगुरु (रतलाम) 22 अप्रैल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आज 22 अप्रेल को रतलाम आए। कमलनाथ महंगाई के विरोध में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होने आज रतलाम आए थे।रतलाम में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों का शंखनाद और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली किसानों की समस्याओं सहित अन्य मामलों पर जनसभा की। इसके पहले सुबह 10 बजें बंजली स्थित मांगलिक भवन पर पत्रकारों से चर्चा की।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने रतलाम में निकाली जन आक्रोश रैली, सरकार पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महंगाई के विरोध में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होने आज रतलाम आए थे। इस दौरान उनके साथ विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, कांग्रेज जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत भी मौजूद थे। कमलनाथ ने रतलाम के पोलो ग्राउंड के पास अम्बेडकर ग्राउण्ड में आयोजित सभा में कहा कि बाजार तभी चल सकते हैं जब किसान की जेब मे पैसा हो। आज के भटकते हुए नौजवान की दुनिया अलग है। वो सिर्फ हाथों को काम चाहता है। मेरा प्रयास था कि मध्यप्रदेश में निवेश आये, मंदिर मस्जिद में नही। अब प्रदेश की पहचान सिर्फ भ्रष्टाचार और माफिया से है। कमलनाथ ने कहा कि मोदी और शिवराज कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया। अगर मोदीजी आप कभी स्कूल में गए हैं तो वो कांग्रेस ने ही बनाया है। ये लोग इतनी एक्टिंग करते है इन्हे तो मुम्बई जाना चाहिए। मंहगाई आज हद से ज्यादा है। सभा को सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत, आलोट विधायक मनोज चावला, झाबुआ विधायक एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, नागदा विधायक दिलीप गुर्जर, पेटलावद विधायक वालसिंह भूरिया आदि ने भी संबोधित किया। 

नौजवान जो प्रदेश का निर्माण करेगा वो घूम रहा बेरोजगार 

कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि रतलाम स्टेशन से कई यादें जुड़ी हुई है। मुझे रतलाम आने पर आज बड़ी खुशी है। नाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की क्या प्रदेश का विकास सिर्फ घोषणाओं से हो सकता है? शिवराज तो माहिर है सिर्फ घोषणाये करने में। रतलाम उद्योग के लिए एक बड़ा केंद्र बन सकता था। शिवराज की सरकार ने इसे अनदेखा किया। ये 18 साल में रतलाम जंक्शन की क्या हालत है? नौजवान जो प्रदेश का निर्माण करेगा, बेरोजगार घूम रहा है। प्रदेश के लिए बड़ी चुनोती है रोजगार जो बेरोजगारो को कहॉ से मिलेगा? कमलनाथ ने कहा कि रोजगार तभी संभव है जब निवेश आएगा। लेकिन निवेशकों को यहां सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। 

रतलाम में हुए इस्तीफें की मुझे कोई जानकारी नही-कमलनाथ

बीते कुछ दिनों से कांग्रेस में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों में रोष हैं जिसके चलते कई कार्यकर्ता एवं नेता कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते है। बीते दिनों कांग्रेस नेत्री अदिति दवेसर ने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया। पूर्व मुख्यमंत्री के आने के 1 दिन पहले पूर्व पार्षद बबीता नागर ने भी अपना इस्तीफा भेज दिया। बावजूद इसके रतलाम आए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को इसकी कोई जानकारी ही नही ये बड़ा सवाल है।  

कांग्रेस सिर्फ प्रशांत किशोर पर निर्भर नहीं 

पत्रकारों द्वारा प्रशांत किशोर के कांग्रेस के साथ आने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस प्रशांत किशोर पर निर्भर नहीं है। चुनाव को लेकर हमारी तैयारियां पूरी है।

दुर्घटना को न्योता देते होर्डिंग

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को खुश करने के लिए पूरे शहर में होर्डिंग लगाए गए है। इनमें से कुछ होर्डिंग तो दुर्घटना को न्योता देते दिखाई दिये है। सवाल उठता है कि कांग्रेस होर्डिंग लगाकर बड़े नेता तो खुश हो सकते है पर जनता और कार्यकर्ताओ में शहर कांग्रेस अपना विश्वास बना पाएगी? प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के पूर्व ही राजनिति में सक्रिय कांग्रेस की दो महिला नैत्री के इस्तीफे से कांग्रेस की नांव डौलती नजर आ रही है।  

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!