Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने रात 2 बजे किया हंगामा, केस दर्ज

खबरगुरु (रतलाम) 23 अक्टूबर। रतलाम शासकीय मेडिकल कॉलेज में तमाम सख्ती और अनुशासन का पाठ पढ़ाए जाने के बावजूद छात्रों की अराजकता थम नहीं रही है। शुक्रवार-शनिवार रात 2 बजे मेडिकल कॉलेज से बाहर छात्रों ने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज छात्रों ने नशे में धुत्त होकर विवाद किया। विवाद बढ़ गया और छात्रों ने 40 से 50 युवको के साथ मिलकर लाठी डंडों के साथ फरियादी और उनके दोस्तो पर हमला किया। हालांकि इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल माहौल को काबू में किया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस से मामला पंजीबद्व कर लिया है।

[box type=”shadow” ]

क्या कहना है फरियादी का

फरियादी यशराज ने बताया कि रात को 2 बजे के लगभग 10 से 15 युवकों ने हमसे गाली-गलौज की और विवाद किया तो हमने भी जवाब दिया। कुछ देर बाद वे 40 से 50 लोगो को लेकर आए और साथ में लाठी डंडे भी लाए। उन्होने हम पर हमला किया। जिसमें हमें चोट आई है। घटना में यशराज पिता भीका वास्के (20) को हाथ पर चोट, पृथ्वी पाल सिंह को सर पर रगड़ और आँख पर चोट के बाद सूजन आ गई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। [/box]

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को 2 बजे आशापुरा होटल के सामने दो पक्षो में विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट की घटना हुई थी। शिकायत पर मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट के खिलाफ मामल कायम हुआ हैं। धारा 294, 323, 427, 506, 190, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मैं मेडिकल कॉलेज को गुरूकुल बनाने का प्रयास करता हुं पर ऐसे कुछ विद्यार्थी कॉलेज का नाम खराब करतें है। ऐसे विद्वार्थियों पर कार्रवाई की जाती है। घटना की जानकारी मिली है। हमने मीटिंग बुलाई है। ये छात्र नशे में थे या नहीं ये तो जांच के बाद सामने आएगा। आज मीटिंग के बाद इन पर एक्शन लिया जाएगा। इन्हें होस्टल से भी निकाला जा सकता हैं।

डॉ जितेन्द्र गुप्ता (डीन- शा. मेडिकल कॉलेज रतलाम)

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!