Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

खबरगुरू की खबर का असर : सचिव के फर्जी काम पर आई आंच, जिला पंचायत ने शुरू की जांच

खबरगुरु (रतलाम) 23 नवम्बर। रतलाम जिले के ग्राम रामपुरिया में शासन की मनरेगा के तहत ग्रामीणों को मिलने वाले रोजगार एवं राशि में सरकार के नुमाइंर्दो द्वारा ही भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आ रही थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मनरेगा घोटाले में सक्रिय गिरोह ने जालसाजी कर लाखो रुपये की निकासी की है। सचिव ने कागजो पर तालाब दिखाकर शासन से लाखो रूपये हड़प लिए है। यह आरोप रतलाम जिले के रामपुरिया में ग्रामीणों ने ग्राम सचिव मांगीलाल डिंडोर पर लगाए हैं। खबरगुरु ने समाजिक सरोकार की भावना को निभाते हुए इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिला पंचायत रतलाम से जांच दल रामपुरिया पहुंचा। ग्रामीणों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की और पंचनामा बनाया। जांच दल ने बताया तीन दिन में जांच कर इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

ग्राम पंचायत रामपुरिया में मनरेगा कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिला पंचायत रतलाम से जांच दल रामपुरिया के वाक्यापाड़ा पहुंचा। ग्रामीणों से चर्चा कर सरपंच-सचिवों से जानकारी ली। गांव में कागजो पर दिखाए गए तालाब के स्थान पर भी देखा। इसके बाद ग्रामीणों के बयान लेकर अधिकारियों ने पंचनामा बनाया। गौरतलब है कि खबरगुरु ने ग्राम वाक्यापाड़ा में भ्रष्टाचार की शिकायत की खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था।

[box type=”shadow” ]

https://khabarguru.com/ratlam-allegations-of-forgery-in-mnrega/

रतलाम: ग्राम सचिव पर मनरेगा में फर्जीवाड़ा करने का आरोप, कागज पर काम दिखा डकार गए लाखो रूपये, देखिये तस्‍वीरें और वीडियो

खबरगुरू डॉट कॉम पर प्रसारित खबर

[/box]
मौके पर जांच करते जांच अधिकारी
पंचनामा बनाते अधिकारी

यह है मामला

ग्रामीणों ने ग्राम सचिव और सहायक सचिव पर यह भी आरोप लगाया है कि 2008 से मजूदरों के बैंक अकाउंट तो खुलवा दिए हैं पर मजदूरी का पैसा नहीं मिला। ग्रामीणों ने एक ही मजदूर के 2 या 3 जॉब कार्ड होना बताया। गांव के लोगो ने सचिव और सहायक सचिव पर मजदूरी के पैसे नहीं देने का आरोप लगाते हुए बताया कि मजदूरी का पैसा भी कई वर्षो से नहीं मिला। साल में 90 दिनों की मजदूरी का पैसा सरकार से आता होगा पर हमें कभी नहीं मिला। एटीएम भी हमारे पास नही है। कागजों पर ही तालाब और कुआं बना हुआ दिखाकर पैसे निकालने का आरोप भी ग्राम सविच पर लगाया है। मजदूरो का आरोप है कि जब भी कोई सचिव की शिकायत करता है तो मामले को सचिव रफादफा करवा देता है।

सरपंच  मूंगा बाई गांव की ने भी ग्राम सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सचिव हमारी नहीं सुनता। गांव में होने वाले किसी भी कार्य की जानकारी नहीं देता। पंचायत भवन की चाबी भी सचिव के पास रहती हैं।

शिकायत पर जांच के लिए आज रामपुरिया में गए थे। शिकायतकर्ता और ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त की है। शिकायतकर्ताओ के बयान भी लिए हैं। मौके पर जाकर मुआयना किया है और पंचनामा बनाया है। जांच के बाद शेष जानकारी दे पाएंगे।
                                       राजेश पाटीदार (जांच अधिकारी) जिला पंचायत रतलाम

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!