Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

आज दिन-रात होंगे बराबर, कल से रातें होंगी बड़ी; साल में दो ही बार आता है अवसर

खबरगुरु (उज्जैन) 23 सितंबर। गुरुवार 23 सितंबर का दिन खगोलीय घटना के लिए विशेष दिन है। आज दिन-रात बराबर होंगे। साल में दो ही बार आता है अवसर। आज सूर्य उत्तरी गोलार्ध से दक्षिणी गोलार्ध में प्रवेश करेगा। अगले दिन शुक्रवार से सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में प्रवेश करेंगे। इससे आने वाले दिनों में दिन छोटे व रात बड़ी होना शुरू होगी।

गुरुवार को मौसम साफ रहा तो दिखाई देगी यह घटना

दिन और रात के बारबर होने की घटना को वेधशाला में शंकु व नाड़ी वलय यंत्र पर देखा जा सकेगा। उज्जैन में जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि सूर्य के दक्षिणी गोलार्ध में प्रवेश के कारण अब उत्तरी गोलार्ध में दिन छोटे और रातें बड़ी होने लगेंगी। ऐसा 22 दिसंबर तक चलेगा।अगर गुरुवार को मौसम साफ रहा और धूप खिली तो दिनभर यह घटना दिखाई देगी।

इस कारण होते हैं दिन और रात दोनों 12-12 घंटे के

पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, इसी कारण सूर्य की गति हमे कर्क (Tropic of Cancer), विषुवत (Equator) व मकर रेखा (Tropic of Capricorn) पर दिखाई देती है। 23 सितंबर को सूर्य विषुवत रेखा पर लंबित (Perpendicular) रहता है, जिस कारण आज दिन और रात दोनों 12-12 घंटे के होते हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!