खबगुरु (रतलाम) 28 फरवरी। नगर के विख्यात शिक्षाविद डॉ. डीएन पचौरी की धर्मपत्नी श्रीमती माधुरी देवी का रविवार रात 9:30 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 73 वर्ष की थी। उनकी अंतिम यात्रा आज सोमवार 28 फरवरी को सुबह 10 बजे निकाली जाएंगी। श्रीमती पचौरी विगत कई वर्षो से अस्वस्थ थी। रविवार रात 9.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर किया जाएगा।