Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: आरक्षक की पत्नी ने केरोसीन डाल खुद को लगाई आग

खबरगुरु (रतलाम) 26 नवम्बर। जिले के बड़ावदा थाने में पदस्थ आरक्षक संतोष की पत्नी मंजू कलावत (35) ने शुक्रवार सुबह घर के किचन में केरोसीन में डालकर खुद को आग लगा ली। घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे के लगभग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बडावदा के पुलिस कॉलोनी स्थित घर में मंजू ने किचन के दरवाजे बंद कर खुद को आग लगा ली। घटना के समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। मंजू को गंभीर हालत में जावरा अस्पताल पहुंचाया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया। फिलहाल झगड़ा किस बात पर हुआ यह पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। 

बड़ावदा पुलिस थाना प्रभारी मनोज जादौन ने बताया कि महिला ने केरोसीन डालकर खुद को आग लगा ली है। आरक्षक संतोष की पत्नी मंजू कलावत को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया। अभी मामले की जांच की जा रही है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!