Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा, 3 साल पहले की थी लव मैरिज

खबरगुरु (रतलाम) 19 फरवरी। 3 साल पहले हुई लव मैरीज में कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। दोना अलग रह रहे थे। पत्नी को पता चला की उसका पति दूसरी शादी की तैयारी में है तो वह सुराल पहुंची थी। जिससे नाराज पति ने पत्नी की थप्पड़ और लातो से पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

कस्तूरबा नगर में रहने वाली पिंकी ने 3 साल पहले जवाहर नगर में रहने वाले दीपक टांक से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद से ही दोनो में विवाद होने लगा था। विवादो के चलते दोनो लगभग 4 माह से अलग रह रहे थे। दीपक की पत्नी पिंकी का आरोप है कि दीपक ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। जिसकी खबर लगते ही वह शुक्रवार रात अपने ससुराल गई थी। तभी उसकी सांस से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दीपक भी वहां पहुंच गया। उसने सड़क पर ही पिंकी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे थप्पड़ मारा और लात से भी पिटाई कर दी और धक्का दे दिया जिससे पिंकी के सिर और पेट में चोटें आई हैं।घायल पिंकी को अस्पताल भर्ती किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने दीपक और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पति पत्नी दोनों साथ रहते थे। कभी पति माता पिता के पास चला जाता था। शुक्रवार की रात को किसी बात को लेकर पिंकी ससुराल पहुंची तभी पति द्वारा पिंकी की पिटाई का मामला सामने आया है। पति दीपक को राउंड कर लिया है। पूछताछ कर रहे है।

ओपी सिंह, थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!