खबरगुरु (भोपाल) 29 जुलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे स्वस्थ हैं कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल ना आएं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके स्वस्थ होने की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के बाद अब जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यही नहीं, भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनका चिरायु अस्पताल में उपचार चल रहा है।