खबरगुरु (रतलाम) 30 जुलाई। नगरीय निकाय में नगर सरकार के लिये होने वाले चुनावों के लिये गुरुवार को उम्मीदवारों के लिये आरक्षण किया गया। कलेक्टर श्रीमति रुचिका चौहान की मौजूदगी में शहर के 49 वार्डो के लिये गोटी डाल कर वार्डो में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिये आरक्षण किया गया। वॉर्ड आरक्षण प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रमुख दल के वार्ड चुनाव के दावेदार सबसे अधिक संख्या में पहुंचे। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस तरह हुआ आरक्षण, देखिये सूची :
आरक्षण | वॉर्ड नंबर |
सामान्य पुरुष: | 6,13,15,19,22,29,34,36,37,38,41,44,46,48,49 |
ओबीसी पुरुष | 5,24,42,16,3,35 |
एसटी पुरुष | 17 |
एसटी महिला | 10 |
एससी पुरुष | 31,32 |
एससी महिला | 1,2,21 |
ओबीसी महिला | 47,11,43,9,18,8 |
सामान्य महिला | 20, 40, 26, 39, 30, 28, 12, 33, 45, 4, 7, 23, 27, 25, 14 |