Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का 89 की उम्र में निधन

ख़बरगुरु (भोपाल) 21 अगस्त। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह भोपाल के नर्मदा अस्पताल में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।  मंगलवार उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। गौर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। गौर ने 2004 में कमान संभाली थी। वे 1974 से 2013 तक दक्षिण भोपाल और गोविंदपुरा सीट से लगातार 10 बार विधायक रहे थे।

बाबूलाल गौर का राजकीय सम्मान के साथसुभाष नगर स्थितविश्राम घाट परअंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। मुख्यमंत्री कमलनाथ भी श्रद्धांजलि देने के लिए गौर के आवास पर पहुंचे। मध्य प्रदेश सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!