Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

हिमाचल में बारिश-भूस्खलन , 21 लोगों की मौत

ख़बरगुरु ( शिमला ) 19 अगस्त । हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से  एक पर्यटक, मां-बेटियों और दादा- पोती समेत 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बह गए। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। शिमला में नौ लोगों, सोलन में पांच, चंबा में तीन, कुल्लू में दो और बिलासपुर-सिरमौर जिलों में 1-1 की व्यक्ति की जान गई है। शिमला में कई जगह लैंड स्लाइड हुआ है जिसके मलबे में दबकर लोगों की मौत हुई है।

आरटीओ कार्यालय के पास एक कच्चे मकान पर मलबा आने से तीनों की जान चली गई। भट्ठाकुफर और जुब्बड़हट्टी के समीप भी भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई। शहर में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। शहर में 50 से ज्यादा वाहन भूस्खलन और पेड़ गिरने से चकनाचूर हो गए। करीब सौ पेड़ कहर बनकर टूटे। शिमला के नारकंडा के कोनथरू गांव में एक मकान पर पेड़ गिरने से दो नेपाल मूल के लोगों की मौत हो गई, पांच अन्य घायल हैं।

बीबीएन की सरसा नदी में एक तीन साल की बच्ची बह गई, जिसका शव कड़ी मशक्कत से स्थानीय लोगों ने निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बद्दी में दीवार गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हरिपुर संडोली में भी एक की जान गई है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!