Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

रतलाम : विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

खबरगुरु (रतलाम) 28 जून। नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति रतलाम द्वारा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। बुधवार दोपहर बड़ी संख्या में नाराज सफाई कर्मचारी नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे।

सफाई कर्मचारियों का कहना था कि कॉलोनियों को तो वैध किया जा रहा है, नई सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य भी करवाया गया है कई मैजिक वाहन भी क्रय किए गए हैं परंतु रखरखाव के लिए सफाई कर्मचारियों को नहीं रखा गया है वर्तमान में रतलाम के बढ़ते हुए क्षेत्रफल को देखते हुए नगर निगम में नए 500 सफाई कर्मचारियों को रखा जाना आवश्यक है अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष समिति के बैनर तले रामकल्याणे, कमल शिंदे, विजय खरे, अमर चौहान, कमल भाटी, संजय पेमाल सहित कई ने प्रदर्शन किया। उपस्थित समिति के पदाधिकारियों एवं मौजूद कर्मचारियों ने नगर निगम में महापौर को ज्ञापन दिया। जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं होने पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चरणबद्ध गांधीवादी आंदोलन की चेतावनी भी दी।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!