Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: बदमाशो के हमले में घायल चाट व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत

रतलाम: बदमाशो के हमले में घायल चाट व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत

खबरगुरु (रतलाम) 28 जून। रतलाम के चांदनी चौक क्षेत्र में 8 दिन पहले खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए बदमाशो ने चाट व्यवायी पिता-पुत्र के साथ मारपीट की थी। जिसमें दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान आज ईश्वरलाल की मृत्यु हो गई है।

बीती 20 जून को रोज की तरह यश अपने पिता ईश्वरलाल कसेरा के साथ चॉंदनी चौक में सोमवार को चाट का ठेला लगाने गया था। उसी दौरान करीब रात ग्यारह बजे मोटर साइकिल पर सवार 6-7 युवक आये। आरोपियों द्वारा फरियादी से रंगदारी कर रुपये मांगे थे। रुपये नही देने पर बदमाशों द्वारा ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया था। जिसमें चाट व्यवायी दोनों यश पिता ईश्वरलाल कसेरा और ईश्वरलाल पिता घासीराम कसेरा निवासी ई-23 दीनदयाल नगर रतलाम घायल हो गए थे। ईश्वरलाल कसेरा को सिर में चोट आई थी। जिन्हें उपचार के लिए रतलाम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां एक हफ्ते तक इलाज के बाद बुधवार को उनकी मौत हो गई। माणक चौक पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!