खबरगुरु (रतलाम) 16 सितम्बर। शहर के राम रहीम नगर निवासी 46 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मृत्यु के बाद विधायक चेतन्य काश्यप की अनुशंसा पर शासन ने पीड़ित परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। राम रहीम नगर निवासी पूजा शुक्ला की बीते दिनों सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। उक्त प्रकरण में विधायक श्री काश्यप की अनुशंसा पर तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृती पत्र जारी किया गया। उक्त पत्र विधायक श्री काश्यप की उपस्थिति में वार्ड नंबर 19 की पार्षद कविता चौहान द्वारा मृतका के पति अनिल शुक्ला को सौंपा। इस दौरान दीनदयाल मंडल मंत्री रोहित चौहान, वार्ड संयोजक राजेंद्र चौहान, बूथ प्रभारी रामचंद्र प्रजापत, बूथ महामंत्री अजहर मंसूरी आदि उपस्थित रहे।