Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

हरीश दर्शन शर्मा द्वारा लिखित, निर्देशित शॉर्ट फिल्म ‘बेखबर’ का प्रीमियर शो, फिल्म से स्थानीय कलाकार दे रहे नशामुक्ति का संदेश

खबरगुरु (रतलाम) 28 फरवरी। नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन ने एक फिल्म ‘बेखबर’ बनाई। फिल्म हरीश दर्शन शर्मा द्वारा लिखित, निर्देशित व संगीतबद्ध है। इसमें स्थानीय कलाकारों ने भूमिका निभाई। पूरी फिल्म नशे और इससे होने वाले सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए बनाई है। उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। रतलाम के फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मल्टीटैलेंटेड हरीश दर्शन शर्मा द्वारा लिखी पटकथा पर बनी फिल्म “बेखबर” का प्रीमियर शो रविवार को सुबह 12 बजे आनंद माल में मल्टीप्लेक्स ‘NY सिनेमा’ में हुआ। फिल्म के प्रीमियर के मौके पर अतिथियों ने जमकर की सराहना की।

जिला प्रशासन ने नशे से होने वाले नुकसान को दिखाते हुए शार्ट फिल्म बेखबर का निर्माण कराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘नशामुक्ति’ का आह्वान किया है। इसे लेकर रतलाम का जिला प्रशासन भी संजीदा है। जिला प्रशासन ने नशे से होने वाले नुकसान, परिवारों की बर्बादी को दिखाते हुए शार्ट फिल्म बेखबर का निर्माण कराया है। फिल्म नशे के चंगुल में फंसे लोगों को पुनः मुख्यधारा में शामिल होने का हौंसला बंधाते हुए आगे बढ़ने की सीख भी देती है। सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित इस फिल्म में जन अभियान परिषद ने समन्वय किया है।

शहर में बनी सवा आठ मिनट की पहली फिल्म जिसमें है 5.1 डॉल्बी साउंड

शहर में बनी पहली फिल्म है जिसमें 5.1 डॉल्बी साउंड है। सवा आठ मिनट की फिल्म में फिल्म में दो दोस्तों की कहानी के सभी पात्र रतलाम से ही हैं। पुराने कलेक्टोरेट में चाय की दुकान चलाने वाले मदन डोडियार व नगर निगमकर्मी रवि की मुख्य भूमिका है। कलेक्टर गोपालचंद्र डाड व प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी विनोद मीणा, सेवानिवृत रीडर-टू-कलेक्टर नरेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा, जन अभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय , सालाखाड़ी पुलिस चौकी के चीता फोर्स जवान भी प्रमुख भूमिका में नजर आए। गीत को दलविंदरसिंह गुरुदत्ता ने स्वरबद्ध किया है। शहर में फिल्मांकन किया गया है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान सांसद गुमानसिंह डामोर, शहर विधायक चेतन काश्यप, डा.राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड, एडीएम जमुना भिडे, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, पत्रकार नीरज शुक्ला, हेमन्त भट्ट, तुषार कोठारी, रमेश सोनी, खुशाल सिंह पुरोहित, सुरेन्द्र जैन, जनसम्पर्क अधिकारी शकील खान, जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय के साथ ही फिल्म के सभी कलाकार विशेष रूप से आदि मौजूद थे।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!