Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: पति ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला :
पत्नी की मौत हो गई और सास गंभीर घायल

रतलाम: पति ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला :पत्नी की मौत हो गई और सास गंभीर घायल

खबरगुरु (रतलाम) 20 अप्रैल। पति ने पत्नी और सास पर जानलेवा हमला किया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई और सास गंभीर घायल है। घटना शहर के नयागांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार सुबह करीब 4 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि नयागांव राधाकृष्ण मंदिर के पास महिला की हत्या हो गई। महिला मानकुंवर पति हीरासिंह (45) और उसकी सास धन्नाबाई पति बाबूसिंह (75) लहुलुहान अवस्था में घर में पड़े थे। मानकुंवर का गला काटा हुआ था और धन्नाबाई के शरीर पर कई जगह चोंटों के निशान मिले है।महिला मानकुंवर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि धन्नाबाई गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मानकुंवर का पीएम कराया जा रहा है। आरोपी सालाखेड़ी निवासी हीरासिंह है। मानकुंवर पिछले 1 वर्ष से नया गांव स्थित अपने मायके में मां के साथ रह रही थी।

मृतका मानकुंवर का पति  हीरासिंह गुरूवार सुबह तीन बजे घर में घुसा पत्नी और सास पर हमला कर दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी मानकुवर की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई सास भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास के रहवासियों के अनुसार करीब चार बजे हीरासिंह को हथियार के साथ घर के बाहर जाते देखा तो लोगो का शक हुआ। लोगों ने उसका पीछा किया लेकिन वह भाग निकला। उसके बाद घटना की जानकारी मिली। रहवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पर हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!