Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

RATLAM: अज्ञात महिला की ट्रेन से टकराने से मौत

🔴 महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है

खबरगुरु (रतलाम) 30 जनवरी। राम मंदिर सैलाना ब्रिज के नीचे ए केबिन के पास रविवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात महिला ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सिर में चोंट आई और उसका पैर कट गया था। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ए केबिन के पास से गुजरने के दौरान महिला ट्रेन से टकरा गई। महिला कौन थी और कहां की रहने वाली थी यह पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। आधे घंटे तक इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। महिला वहां कैसे पहुंची और कहां की रहने वाली थी फिलहाल जानकारी सामने नहीं आ सकी है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है और वह सलवार सूट पहने थी।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!