Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

पिता-पुत्री विवाद : पिता की जीत से नाखुश बेटी ने खाया जहर, हालत गंभीर

🔴 अमन ने नाना-नानी और मामा पर मां को जहर पिलाने का लगाया आरोप

खबरगुरु (रतलाम) 30 जनवरी। रतलाम शहर में पिता-पुत्री के बीच में मकान खाली करने को लेकर चल रहे विवाद में कोर्ट ने पिता के पक्ष में फैसला सुनाया। नाराज बेटी ने पहले तो हंगामा किया बाद में उसके जहर खाने का मामला सामने आया है। गंभीर स्थिति में बेटी शमीम बी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज जारी है।

यह है मामला

सुभाष नगर निवासी शमीम बी ने आजम शाह से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद शमीम बी अपने पति के साथ इंदौर रहने चली गई थी। कुछ समय बाद वह अपने परिवार के साथ रतलाम रहने आई तो पिता ने बेटी एवं उसके परिवार को रहने के लिए मकान दिया। जब पिता ने मकान लेने की बात की तो जमाई ने मकान खाली करने की मना कर दिया और इस मामले को कोर्ट में लेकर गया। कोर्ट ने पिता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए शमीम में उसके परिवार को मकान खाली करने का आदेश दिया। पुलिस जब मकान खाली करवाने के लिए सुभाष नगर स्थित मकान पर पहुंची तो शमीम बी ने हंगामा किया। मजबूरन पुलिस को 151 की कार्रवाई करना पड़ी। हालांकि शाम को एसडीएम कोर्ट से शमीम बी को जमानत मिल गई।

रविवार सुबह 8 बजे के लगभग शमीम बी पिता के घर के बाहर बेहोश मिली। तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में गंभीर स्थिति होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मकान खाली करवाने से नाराज शमीम बी ने जहर पी लिया होगा। शमीम बी के बेटे अमन ने नाना-नानी और मामा पर मां को जहर पिलाने का गंभीर आरोप लगाया हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!